राशिफल - Blog posts related to राशिफल (Rashifal)

You will find khushjivan blog posts related to rashifal here. Posts will explain astrology aspect about names, date and time.

मकर राशि दिसंबर 2024 राशिफल (Makar rashi December 2024 rashifal)

भाग्य आपका इस महीने बहुत ही अच्छा रहने वाला है | धन को लेकर 15 दिसंबर का समय अच्छा है | व्यापार को लेकर महीना बहुत ही अच्छा है | सरकारी कर्मचारीयों के लिये महीना अच्छा है | किसी परीक्षा का इनटरव्यू है तो सफलता मिल सकती है | घर के अंदर आपकी बात सभी लोग मानेगें | वैवाहिक जीवन इस महीने सामान्य रहेगा | आविवाहितों के विवाह के योग बन रहें है | प्रेमीयों के लिये महीना अच्छा रहेगा | स्वास्थ्य आपका इस महीने सामान्य रहने वाला है | बेवजह की यात्रायें भी हो सकती है | 


मीन राशि दिसंबर 2024 राशिफल (Meen rashi December 2024 rashifal)

भाग्य आपका इस महीने सामान्य रहेगा | किसी नये मार्ग से धन की प्राप्ती हो सकती है | शेयर मार्केट से जुडे लोगों को इस महीने सावधानी से काम लेना चाहिये |  व्यापार में इस महीने उतार चढाव रहेगा | नौकरी में मनपसंद पद पर आपका प्रमोशन हो सकता है | छात्रों को सलाह दी जाती है की गुस्सा थोडा कम करें | परिवार में भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा | शादीशुदा जातक फैमली प्लानिंग कर सकते है | अपने प्रेमी से शादी का प्रस्ताव रख सकते है | महिलायें अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधान रहें | जिन लोगों के विदेश जाने में समस्या आ रही थी वह दूर हो सकती है |